फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान: रंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने विकास खंड पुवांरका और बलियाखेड़ी ब्लॉक में समीक्षा बैठक ली। सीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों का समूह बनाकर प्रत्येक ग्राम में साफ-सफाई शुरू करा दी जाए। प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण कराकर फोटो वेबसाइट पर अपलोड की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन इसलिए आवश्यक है, क्योंकि देश सबसे बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है। साफ सफाई कार्य का खर्च ग्राम प्रधानों के माध्यम से कराएं, जिसका गांव स्वच्छ होगा, उसको पुरस्कार दिया जाएगा। कोई भी अभियान बिना जनता के सहयोग से सफल नहीं हो सकता। इसलिए जनता का पूरा सहयोग लिया जाए। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें