सहारनपुर। अवैध खनन की जांच को सहारनपुर में डेरा डाले सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। शिकायतकर्ता से एक बार भी उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को लेकर बातचीत की।
हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई टीम कई दिन से सहारनपुर में है। सीबीआई 2016 में जीएनटी के प्रतिबंध के बाद हुए अवैध खनन की जांच में जुटी है। शिकायतकर्ताओं ने अवैध खनन के वीडियो के अलावा तमाम साक्ष्य हाईकोर्ट में उपलब्ध कराए थे। सीबीआई अवैध खनन के साक्ष्यों का संकलन करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता के साथ बात करने के साथ कई लोगों से पूछताछ की है।
----------------------
पूर्व विधायक के बेटे की जमानत नामंजूर
सहारनपुर। पूर्व विधायक हाजी इकबाल के बेटे जावेद की जमानत बृहस्पतिवार को नामंजूर हो गई । जावेद को तीन दिन पहले गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
मिर्जापुर पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जों को आधार बनाकर पूर्व विधायक हाजी इकबाल, उसके बेटे जावेद और वाजिद के अलावा भाई एमएलसी महमूद अली के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी इकबाल के बेटे जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में जावेद के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जावेद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।