फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने कार को मारी टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप ने कार को मारी टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर सामने से आ रही बुलेरो पिकअप ने आल्टो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब दो बजे संसारपुर और बुबका गांव के बीच हुआ। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के घुन्ना गांव निवासी साजिद अपनी पुत्री 15 वर्षीय शहनूमा और 12 वर्षीय पुत्र समद को साथ लेकर गांव के ही अपने दोस्त मामचंद पुत्र हरपाल की आल्टो कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब यह लोग कलसिया-छुटमलपुर रोड पर बुबका एवं संसारपुर गांव के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटे खाते हुए सड़क खाई में गिर गई। हादसे के बाद पिकअप को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। इस पर तहसील से अपने गांव लौट रहे अधिवक्ता संजय कांबोज ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां 12 वर्षीय समद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेने के साथ ही कार को कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें