फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे में कीर्तिमान बनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे में कीर्तिमान बनाएं : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अगस्त माह में स्वच्छ ग्राम, स्वच्छ जिला और स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी इसमें बेहतर कार्य कर कीर्तिमान स्थापित करें।
बृहस्पतिवार को डीएम ने एक से 30 अगस्त तक होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में केंद्र सरकार की वीडियो कांफ्रेंस के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्वच्छता समिति आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाट बाजार, धार्मिक स्थल और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों के स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसहभागिता बढ़ाए। स्वच्छता सर्वेक्षण का शुभारंभ कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। सर्वेक्षण को लोकप्रिय बनाने के लिए स्वच्छता रथ, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, स्वच्छाग्राही और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी पोस्टर एवं पेटिंग कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने भारत सरकार द्वारा जारी किए स्वच्छता एप के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को जोड़ने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, देव भास्कर पांडेय, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें