फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेखेव के नाटक गिरगिट का प्रभावशाली मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवांकुर नाट्य संस्था की ओर से सोमवार को रूसी लेखक एंटोन चेखेव के नाटक गिरगिट का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से आज की राजनीतिक स्थितियों पर करारा व्यंग किया गया। इसमें दिखाया गया कि मंत्रियों और बडे़ अधिकारियों की चमचा गिरी करने वाले कैसे आम जनता का शोषण करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात को जेवी जैन कालेज सभागार में नवांकुर संस्था की ओर से रूसी लेखक एंटोन चेखेव के मशहूर नाटक गिरगिट का शानदार मंचन किया गया। इसका शुभारंभ योगेश दहिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक में बुशरा रंगरेज ने इंस्पेक्टर और परिकल्प शर्मा ने सब इंस्पेक्टर की शानदार भूमिका अदा की। पहले अजनबी और दूसरे अजनबी की भूमिका में क्रमश: विपिन एवं अमन, मंत्री की भूमिका में अनुष्का शर्मा और जेबकतरा के रूप में पुष्प जैन एवं रंजन नैब, मुब्बशिरा रंगरेज ने प्रभावशाली अदाकारी की। प्रशांत राजन ने कुत्ते की भूमिका और राहुल ने व्यक्ति केे रूप में मन मोह लिया। नाटक की परिकल्पना और निर्देशन प्रशांत राजन का रहा। प्रकाश, सज्जा विमल प्रकाश शर्मा एवं संगीत संयोजन दिलबहार मलिक का रहा। डॉ. वीरेंद्र आजम, जावेद खान सरोहा, बिजेश जोशी, केके शर्मा, अवनीत कौर, राजकुमार कश्यप, करुणा प्रकाश, रंजना नैब, संदीप शर्मा, विपिन शर्मा, योगेश शर्मा, योगेश पंवार, शीतल त्यागी, अंकुश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें