फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासुका में निरुद्ध लोगों को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन- भीम आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रासुका में निरुद्ध लोगों को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन : भीम आर्मी
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा है कि सरकार ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, ग्राम शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार एवं सोनू के खिलाफ रासुका लगवाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही इन्हें रिहा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया रविवार को शिक्षित बनो अभियान के तहत ग्राम शब्बीरपुर पहुंचे और शब्बीरपुर कांड के पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि रासुका में निरुद्ध तीनों लोगों को शीघ्र ही रिहा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने गांव में भीम पाठशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीपक बौद्ध, विनोद प्रधान, बुल्ला शाह, डाक्टर रोहित राज गौतम, सूर्य अंबेडकर, प्रीण, अजय, शिवम खेवड़िया, संजय, मनोज, रॉकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें