फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर नौ जुलाई को होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जिले में किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर बैंकों में किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। भाकियू किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि नौ जुलाई को किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, चौधरी अशोक कुमार, मेवाराम, लोकमणि त्यागी, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, ईश्वर चंद आर्य, भूपेंद्र त्यागी, विनय, केहर सिंह, महिपाल, सतीश सैनी, मनोज, अमित, श्याम सिंह, रणधीर, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें