सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
देहरादून चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार विफल हो चुकी है। हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा खत्म करके भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। बसपा मुखिया मायावती ही सर्वसमाज को लेकर चलने वाली नेता हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसी के बहकावे में न आकर संगठन को मजबूत करें। बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर बसपा सरकार के दौरान कराए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताएं। बैठक में हाजी फजलुर्रहमान, दीपक कुमार, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद आरशी, चरण सिंह प्रजापति, प्रताप सिंह, नरेश कुमार, सरदार निक्कू, एस आलम, इमरान, गुलफाम, सुमित अरोड़ा, रिजवान, करतार सिंह मौजूद रहे।