फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने विरोध दिवस के रूप में मनाया जीएसटी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में जीएसटी दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि जीएसटी की खामियों को दूर किए बिना इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि व्यापारियों को पूरे वर्ष जीएसटी की खामियों के चलते परेशानियों से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, मुख्य संरक्षक वीरेंद्र बहल, भारत कर्णवाल और पंकज कालड़ा ने कहा कि जीएसटी के एक वर्ष का कार्यकाल भारतीय कारोबार में लिए उथल पुथल भरा रहा है। जीएसटी में पहले दिन से अनेक खामियां रहीं है, जो एक वर्ष बीतने के बाद भी दूर नहीं की गई है। इसके चलते देश के करीब 12 करोड़ व्यापारी परेशान रहे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में रिफंड नहीं मिलने से निर्यातकों को काफी नुकसान हो रहा है। ई वे बिल के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों को देखते हुए एकल बिंदु पर जीएसटी लगाने की मांग मुखर हो रही है। देशभर के व्यापारी संगठन इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेज रहे हैं। एकल बिंदु जीएसटी व्यापारी हित के साथ ही उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी है। अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, राजीव फुटेला और दीपक जैन ने केंद्र सरकार से जीएसटी की खामियों को दूर करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञानचंद सचदेवा, नौशाद प्रधान, हारून, कपिल बजाज, श्रीकृष्ण गुप्ता, विनेश आहूजा, शाहनवाज खान, सऊद कुरैशी, संजय तिवारी, आदिल खान, विनोद अनेजा, सरदार जसपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें