फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। रविवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों केे पसीने छुड़ाए रखे। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा लपेटकर और छाता लेकर निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा सा पसर रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह खिली धूप लेकर आई। चिलचिलाती धूप ने सुबह दस बजे ही दोपहर जैसे हालात पैदा कर दिए। आलम यह था कि दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में भीड़ कम नजर आई। कुछ बाजारों में सन्नाटे जैसे हालत थे। रविवार को शाम के समय बाजारों में रौनक दिखी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। गन्ने और बेल का जूस लोगों को सबसे अधिक भा रहा है। आलम यह है कि जैन कॉलेज रोड और दिल्ली रोड पर गन्ने के रस की अनेक ठेली देखी जा सकती हैं। दो से तीन दिन तक गर्मी के ऐसे ही रहने का अनुमान है। 28 जून के आसपास बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें