फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते सभी विकास कार्यों को पूरा करें अधिकारी: डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के अधूरे कार्यों को 30 अप्रैल से पूर्व ही पूरा किया जाए। इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। देवबंद में सेतु के नीचे की सड़क मार्ग के अवरोधों को दूर कर 30 मई तक सड़क निर्माण कार्यों पूरा करें।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में जो भूमि संबंधी समस्या है। उनका समयबद्ध निस्तारण करा दें। उन्होंने कहा कि कार्यों में उच्च गुणवत्ता व मानकों का ध्यान रखा जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राजमार्ग के अधिकांश कार्य पूरा हो चुके हैं। रोहनकलां में भूमि को लेकर आईपीएल चीनी मिल से बात चल रही है। जिसका शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। 20 अप्रैल तक देवबंद सेतु के सभी कार्य पूरा कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेतु ट्रायल के चलते वाहनों के लिए खोला गया है। 30 मई तक देवबंद ब्रिज के नीचे के मार्ग के सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और सहारनपुर को निर्देश दिए कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीमा पर बन रहे टोल के लिए किसानों को जो भी विवाद है, उसकी सुनवाई कर तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने बताया कि रूहाना चीनी मिल के बाहर 38 पटरी दुकानदारों की समस्याओं का भी निस्तारण कर अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाए। कार्यों को पूरा करने में धन की कोई कमी नहीं है। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी सहारनपुर पीके पांडेय, मुजफ्फरनगर राजीव शर्मा, एसएसपी बबलू कुमार, उपशा के परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------------------------------------
71 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 54 करोड़ की लागत से निर्मित 26 सड़कों, 17 करोड़ की लागत से बने तीन पुलों का लोकार्पण किया। उन्होंने 8.5 करोड़ की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि दौलतपुर-लखनौती सेतु का काम भी शीघ्र पूरा कराया जायेगा। इसके लिए भी धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें