फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी क्षेत्रों में पुरुषों पर भारी रही जिले की नारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। देश ही नहीं, दुनिया भर में सशक्त महिलाओं के कार्यों का गुणगान होगा। ऐसे में यदि हम सहारनपुर की विभिन्न क्षेत्रों में अनूठा काम करने वाली महिलाओं का जिक्र न करें तो यह उनके साथ अन्याय होगा। बता दें, कि सहारनपुर की महिलाओं ने राष्ट्र की सुरक्षा से लेकर न्यायिक क्षे, तकनीकी क्षेत्र, खेल, सामाजिक क्षेत्र आदि में आगे आकर न केवल खुद को साबित किया, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी आदर्श बनीं। पेश है ऐसी ही महिलाओं को सामने लाती रिपोर्ट...।
विज्ञापन

-रक्षा क्षेत्र
रक्षा के क्षेत्र में सहारनपुर की महिलाएं किसी से पीछे नहीं रही हैं। चर्च कंपाउंड निवासी लॉ मैनेजर दुष्यंत पुंडीर और सीमा पुंडीर की बेटी आंचल पुंडीर एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं, जो एएन-32 प्लेन उड़ाती हैं। आंचल पिछले दो साल से एयर फोर्स में रहकर देश की सेवा कर रही हैं। आंचल ने अपनी सफलता से न केवल माता-पिता और परिवार का सिर ऊंचा किया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी आदर्श नारी के रूप में उभरकर सामने आईं।
---------
सामाजिक क्षेत्र
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सहारनपुर में कमी नहीं है। अनेक ऐसी महिलाएं हैं, जो कमजोर महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। पिछले दिनों तीन तलाक की बहस के बीच एक महिला उभरकर सामने आई, जिसका नाम है आतिया साबरी। आतिया तीन तलाक के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी। इससे उसने केवल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि देश भर में पहचान पाई। आतिया का अपनी बात रखने के लिए सामने आना अन्य महिलाओं को सीख दे गया।
विज्ञापन

--------
खेल क्षेत्र
खेल के क्षेत्र में सहारनपुर की महिलाएं पहले से हावी रही हैं। जूडो के साथ ही एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग और क्रिकेट में भी उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। पिछले ही दिनों नीशू चौधरी उत्तर प्रदेश की महिला रणजी टीम की कैप्टन बनी हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि महिलाएं अगर ठान लें तो वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमजोर नहीं हैं। नीशू के नेतृत्व में प्रदेश की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
--------
-न्यायिक क्षेत्र
न्यायिक क्षेत्र में भी सहारनपुर की महिलाओं ने खुद को साबित किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे परीक्षा में सहारनपुर की बहू तनुजा कश्यप ने सफलता हासिल कर एक नहीं, बल्कि दो-दो परिवारों का नाम रोशन किया। उसकी सफलता पर मायके से अधिक ससुराल पक्ष के लोग गदगद नजर आए। तनुजा ने यह सफलता तीसरी बार में पाई। तनुजा का कहना है कि यदि खुद पर भरोसा हो तो कोई भी महिला कुछ भी हासिल कर सकती है।
-------
तकनीकी क्षेत्र
तकनीकी क्षेत्र में सहारनपुर का नाम हाल ही में देश भर में सुर्खियों में आया, जिसका श्रेय एक बेटी को जाता है। शहर के अहमद बाग कॉलोनी की रहने वाली हर्षिता अरोड़ा ने आईओएस प्लेटफार्म पर फाइनेंस के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए क्रिप्टो प्राइस नाम से एप तैयार किया। यह एप ने रातोंरात देश ही नहीं, दुनिया भर के फाइनेंस के काम से जुड़े लोगों की पहली पसंद बन गया। कई दिन तक हजारों एप्स में यह एप टॉप पर रहा। अमेरिका में अब भी अपने जैसे टॉप टेन एप में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें