फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव के पक्ष में आया प्रधान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव के पक्ष में आया प्रधान संगठन
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा फरियादी के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रधानों ने बुधवार को थानाध्यक्ष से मिलकर आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता द्वारा आवास योजना में नाम न आने पर बौखला कर सचिव के खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।
बता दें कि मंगलवार को नानौता में पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार पर ब्लाक कार्यालय में बडूली निवासी मलखान ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। नानौता प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र कई प्रधानों ने बड़गांव थाना पहुंचकर शिकायतकर्ता पर साजिश के तहत यह शिकायत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम प्रधानों का कहना है कि झूठी शिकयत करने वाला आरोपी मलखान पीएम आवास योजना की पात्रता सूची में नाम शामिल न होने से बौखला कर ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार पर झूठे आरोप लगा रहा है जबकि मलखान एवं उसके परिवार के पास पहले से ही चार पक्के आवास उपलब्ध होने के कारण जांच के बाद योजना का पात्र न होने के कारण आवासीय योजना की पात्रता सूची से नाम काटा गया है। ग्राम प्रधानों ने पूर्व रोजगार सेवक और मलखान के खिलाफ कार्यवाही मांग की। इस दौरान प्रधान व उनके प्रतिनिधि सुखपाल शर्मा, राकेश त्यागी, नाथी राम, सोनू, भगवत, विनोद, करण सिंह, सुनील, अमरीश, सुमित सहित कई गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें