सहारनपुर। स्मार्ट किड्स स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इसके तहत अनेक तरह की दौड़ का आयोजन किया गया, जिनमें नौनिहालों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद हुई हर्डल रेस में लव्या, गुरनार पहले, प्रसून, केशव दूसरे और अवनी, आइजा तीसरे स्थान पर रही। बनाना रेस में आर्यन, अब्दुल पहला, पावनी, आन्या दूसरा और अंश, अर्थव ने तीसरा स्थान हासिल किया। शेक रेस में अंश, रीशिका ने पहला, प्रणव, लविश ने दूसरा और आदित्य, वीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस में तानिश पहले, रुद्र दूसरे और पुष्कर तीसरे स्थान पर रहे। प्लेट रेस में आकृति ने पहला, नितिका ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान पाया। संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर नकुल खन्ना, नीतू खन्ना, फादर एल थारसिस, वीके जैन, प्रोमिला, अंजली आदि मौजूद रहे।