फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवागत डीआईजी शरद सचान ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

नवागत डीआईजी शरद सचान ने सोमवार कार्यालय पहुंचकर चार्ज लिया। डीआईजी ने बताया कि शासन की नीतियों और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस तरह की व्यवस्था बनाई जाएगी कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी से करें। उन्होंने जनता से अपील की कि वह भी कानून का पालन करें। 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी शरद सचान सहारनपुर में सीओ व एसपी देहात के पद भी रह चुके हैं। डीआईजी के रूप में उनकी पहली तैनाती झांसी में रही। इससे पूर्व वह एसपी महाराजगंज, बागपत सहित कई जिलों रह चुके हैं। डीआईजी के पद पर लखनऊ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में भी तैनात रह चुके हैं। अब शासन ने उन्हें सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें