फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के संग जैन मुनि को लाया गया नानौता

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। आगामी फरवरी को नगर के सहारनपुर रोड स्थित निर्मलायतन गुरु तीर्थ भवन में 17 फरवरी से शुरू होने वाले पंच कल्याणक को लेकर जैन समाज द्वारा जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर के जैन समाज द्वारा 108 श्री नयन सागर जी महाराज को बैंडबाजों के साथ रामपुर मनिहारन से नानौता लाया गया।
विज्ञापन

निर्मलायतन गुरु तीर्थ भवन में जैन मुनि 108 श्री नयन सागर जी महाराज के तत्वावधान में विश्व की सबसे ऊंची भगवान पुष्पदंत की मूर्ति का भव्य स्तर पर पंच कल्याणक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा। जिसकी तैयारियों के लिए नानौता के जैन समाज द्वारा जैन गुरु 108 श्री नयन सागर जी महाराज को रामपुर मनिहारन से बैंड बाजों के साथ लाया गया। सोमवार दोपहर 3 बजे निर्मलायतन भवन में पहुंचने पर नगर के जैन समाज द्वारा महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया और आरती की गई। 17 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेेंगे। बता दें कि नयन सागर जी महाराज ने नानौता कस्बे को निर्मलायतन भवन के निर्माण के लिए चुना गया। इसके लिए नगर के जैन समाज के लोगों ने महाराज श्री का आभार व्यक्त जताया है।
इस दौरान सुशील जैन, प्रमोद जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, रोबिन जैन, अंकुर जैन, अजय कुमार जैन, सचिन जैन, प्रवीण जैन, मनोज जैन, आशीष जैन, पंकज जैन, स्नेह जैन, पूजा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें