फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के समय नहीं होगी प्रबंधकों की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कॉलेजों में प्रबंधकों की नो एंट्री
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद तरह-तरह के कदम उठा रही है। परिषद की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षा के दौरान कॉलेजों में प्रबंधक और प्रबंध समिति सदस्यों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके लिए डीआईओएस ने तमाम परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर दसवीं और 12वीं के 80 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
बता दें कि परिषद की ओर से इस बार सीसीटीवी कैमरे से लैस कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाने के आदेश जारी किए थे। यदि कैमरे नहीं हैं तो परीक्षा से पहले सीसी कैमरे की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया था। जिले में परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इनमें ज्यादातर केंद्रों पर सीसी कैमरे नहीं हैं। इनमें अनेक राजकीय इंटर कॉलेज तक शामिल हैं। कॉलेज प्रधानाचार्यों का कहना है कि बजट न होने की वजह से सीसीटीवी कैमरे नहींलगाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
परीक्षाओं को नकलविहीन कराना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। परीक्षा के दौरान प्रबंधन तंत्र के लोगों की एंट्री बंद रहेगी। यह भी बात सच है कि अनेक केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मगर इसके बावजूद निगरानी में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
आरके तिवारी, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें