फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के दौरे पर पहुंचा तीन देशों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मलेशिया, तुर्की और रशिया का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उलमा से मुलाकात कर संस्था में दी जानी वाली तालीम के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को दारुल उलूम मलेशिया के मोहतमिम अब्दुल हादी के नेतृत्व में दारुल उलूम पहुंचे छह सदस्यीय और तुर्की व रशिया के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उलमा से मुलाकात कर यहां दी जानी वाली शिक्षा, छात्रों के रहन सहन, उलमा-ए-देवबंद उनके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। इसके उपरांत उन्होंने संस्था में स्थित लाइब्रेरी में एतिहासिक पुस्तकों के जखीरे को देखा और उनकी बाबत जानकारी ली। यहां से वह एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में पहुंचे जहां उन्होंने उसे देखकर इसे कारीगरी का बेजोड़ नमूना बताया। उन्होंने निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भ्रमण भी किया। इस दौरान अब्दुल हादी ने कहा कि उनकी बहुत पहले से दारुल उलूम को देखने की इच्छा थी जो आज पूरी हुई। दारुल उलूम के बारे में जितना सुना था यह उससे कहीं अधिक है। मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल में यूहाई-डी, मौलाना अशरफ, जुनमजरी, हाजी उमर, मौ. लुकमान जबकि तुर्की व रशिया के प्रतिनिधिमंडल में रैमोन, डेनियल, रोवेश, अंदलीब, रोशन, मुराद, फारान, अबु हमजा समेत करीब 25 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें