फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक लेनदेन की छूट 50 हजार रुपये तक की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारिक लेनदेन की छूट 50 हजार रुपये तक की जाए
विज्ञापन

सहारनपुर। व्यापारिक लेन देन की छूट 50 हजार रुपये तक करने सहित अन्य मांगों को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन सांसद राघव लखनपाल शर्मा को सौंपा।
रविवार को दिए गए ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारिक लेन-देन की छूट 10,000 रुपये कम है जो 50,000 रुपये तक होनी चाहिए। क्योंकि देश में छोटे और फुटकर व्यापारियों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 44 एडी वर्तमान में दो करोड़ तक की बिक्री के लिए है। यह कम से कम पांच करोड़ तक की बिक्री के लिये प्रभावी होनी चाहिए। उन्होंने बाईपास, बस अड्डा, गड्ढा मुक्त सड्कें, ई-रिक्शा और टेंपो के कारण लगने वाले रोजमर्रा का जाम जैसी समस्याएं भी बताईं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जो भी सुझाव व्यापार मंडल द्वारा दिए गए हैं, उनसे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में यशपाल मैनी, कृष्णलाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, तजेंद्र सिंह कपूर, एसके दुआ, राजकुमार विज, केएल मिड्डा, पुनीत चौहान, राजीव मदान, अनिल गुप्ता, मुकेश दत्ता, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, राजकुमार नरूला, गुलशन अनेजा, जसबीर सिंह बत्रा, विनोद कपूर, पवन सैनी, जसबीर सिहं गंभीर, नवीन आनंद, दीपक मल्होत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें