छुटमलपुर/बिहारीगढ़/नागल/रामपुर मनिहारान/ चिलकाना (सहारनपुर)। मकर संक्रांति के पर्व पर जिले के देहात में सामाजिक संस्थाओं ने गरीबों को कंबल बांटे और खिचड़ी का प्रसाद खिलाया।
छुटमलपुर में अग्रवाल धर्मशाला में श्री गुरु शिवजी ओमकार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 70 गरीबों को कंबल बांटे गए। इस दौरान खिचड़ी का प्रसाद भी खिलाया गया। मुख्य अतिथि सीएचसी इंचार्ज डा. नवदीप गुप्ता, कसबा इंचार्ज राधेश्याम, पूर्व प्रधान विपिन बंसल, प्रधान प्रतिनिधि फैजान मिर्जा, संस्था अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कंबल बांटे। संस्था सचिव राजीव गुप्ता, शिव कुमार सिंघल, नीरज गोयल, प्रमोद शर्मा, नवदीप गुप्ता, दीपक सैनी, संजीव गुप्ता, संजय गर्ग, नीरज सिंघल, अंकित कांबोज, अभिषेक सैनी, टिंकू राणा, अरविंद सेठी, प्रदीप सैनी, प्रमोद सिंघल, सत्यप्रकाश, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।
बिहारीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल इकाई बिहारीगढ़ द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा में मुख्य अतिथि एसपी देहात के माध्यम से कंबलों का वितरण कराया गया। इस मौके पर विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि यहीं असली नर सेवा है। सीओ बेहट शिवराज सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, डा आदित्य राठी, नरेंद्र तोमर, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित धींगड़ा, बेहट नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा, दिव्य लोक त्यागी, जौली प्रजापति, महेश भोला, कविराज चौधरी, चौधरी सुखपाल, मांगेराम शर्मा, पंकज भैया, विनोद चौहान आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में 200 लोगों को कंबल बांटे। बिहारीगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, महामंत्री राजकुमार बत्रा, डा देशपाल, प्रवेश काम्बोज, नमन खुराना, लवली आहूजा, सुखबीर धीमान, अनवेश कांबोज, जगत सिंह सिद्धू, डॉक्टर धनपत सिंह, कपिल कांबोज, रूप सिंह फौजी, नितिन गर्ग, बलबीर सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सरदार पंजाब सिंह और संचालन प्रधान संजय सैनी ने किया। समारोह के उपरांत व्यापार मंडल की ओर से प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।
नागल के आर्य समाज भवन व मेन बाजार में खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। ओमबीर आर्य, विजयपाल, विपिन कुमार, गुल्लू, नरेश शर्मा, रविंद्र कश्यप, मोनू, जगबीर सिंह, विनोद आर्य, काका, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के गांव ढाकादेवी में मंडी परिषद के उपनिदेशक विजय पाल ने अपने माता पिता की याद में मकर संक्रांति के मौके पर गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की रामपुर मनिहारान शाखा की इंचार्ज बीके संतोष दीदी ने कहा कि माता पिता का सम्मान करना प्रत्येक प्राणी का धर्म है। सुलेख प्रधान, रविंद्र कुमार, ऋषिपाल छोक्कर आदि मौजूद रहे।
चिलकाना में सुल्तानपुर के शिव मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पं. जयनारायण शर्मा, डा. हुकुम चंद सैनी, डा. कुलदीप, रवि कालड़ा, निशांक जैन, राजीव सैनी, अनिरुद्ध शर्मा, आशु सैनी, पीयूष जैन, रामपाल सैनी, अरविंद, दीपक कश्यप, हिमांशु गर्ग, पीयूष जैन आदि थे। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मकर संक्रांति पर शशि त्यागी के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया।