लाउडस्पीकर, बैंडबाजों की अनुमति के लिए हो रही परेशानी
देवबंद। लाउडस्पीकर की अनुमति के मामले में आवेदन करने वाले कुछ लोगों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि अनुमति के लिए एसडीएम, तहसीलदार से लेकर थानों और चौकी तक भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा शादी समारोहों में बैंडबाजों के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से 18 जनवरी तक लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेने को कहा गया है।
शनिवार को कुछ बैंडबाजे वाले भी एसडीएम से मिले। उन्होंने बताया कि फरवरी माह से आरंभ होने वाले शादी सीजन के लिए बुकिंग कर ली गई है। ऐसे स्थिति में वे क्या करें। इस पर एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि जिन लोगों के यहां शादियां होनी हैं, उन्हें ही अनुमति लेने को कहें।