गंगोह (सहारनपुर)। परमधाम न्यास के सदस्यों द्वारा शहीद शिरोमणि सूर्यसेन का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शिव चौक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सदस्यों ने क्रांतिकारियों के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया तथा सूर्यसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगठन के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि क्रांतिकारी ही उनके वास्तविक माता-पिता हैं। इनकी उपेक्षा करने पर परमात्मा भी कोई पूजा स्वीकार नहीं करते। कहा कि क्रांतिकारियों ने स्वराज के लिए संघर्ष किया तथा यातनाएं भी सही। क्रांतिकारियों ने हमें स्वराज दिलाने के लिए ही त्याग व बलिदान दिए। इसलिए हम भी सु-राज एवं क्रांतिकारियों के सपने और सम्मान के प्रति सचेत हो तथा दूसरों को भी करें। बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। मुकेश, डा. ओमपाल सैनी, दीपक गर्ग, भूपेंद्र, प्रदीप, राकी, सन्नी, रमेश, रोहताश, रमेश गर्ग, गगन, रितेश, मनोज आदि रहे।