सहारनपुर। सरसावा ब्लॉक के गांव कुतुबपुर के लोग बुधवार को शिक्षक की शिकायत लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण रवि शर्मा, जोगेंद्र सिंह, सतीश कुमार ने बताया कि उनके गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शिक्षक अक्सर स्कूल से नदारद रहता है। इसकी वजह से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। जब भी अन्य शिक्षकों ने उसके बारे में पूछा जाता है तो बीआरसी पर गए होने की बात कही जाती है। बीआरसी पर पूछो तो वह नहीं आने की बात कहते हैं। ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है। मिलने वालों में योगेंद्र, कृष्णपाल, श्याम सिंह, सतपाल, सलीम, अनज, साहब सिंह, नरेश शर्मा, मोहर सिंह आदि शामिल रहे।
कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस
सहारनपुर। डीआईओएस आरके तिवारी बुधवार की सुबह करीब दस बजे औचक निरीक्षण करने सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी पहुंचे। कॉलेज में किसी तरह की कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. संजय जैन और स्टाफ की प्रशंसा की। कॉलेज की साफ-सफाई और रंगाई पुताई को भी सराहा। उन्होंने प्रधानाचार्य से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में चर्चा की। अजय श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रैक्टिकल 12 और 13 जनवरी को
सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरु मार्केट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत (पत्राचार) के परीक्षार्थियों की केमिस्ट्री विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 और 13 जनवरी को कॉलेज परिसर में होगा। प्रधानाचार्य ने संबंधित परीक्षार्थियों को समय से कॉलेज पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने को कहा है। बताया कि इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।