फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दया शुगर मिल को चलाने की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले 7 वर्षो से बंद पड़ी दया शुगर मिल का मेंटीनेंस लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इसका शुभारंभ जनवरी के पहले सप्ताह में होगा। चर्चा है कि मिल का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। कई सीजन के बाद चीनी मिल चलना क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

पेराई सीजन 2010-11 के बाद दया शुगर मिल बंद हो गई थी। उस समय मिल पर किसानों के कई करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया थे। जिसकी रिकवरी को लेकर गन्ना विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय किसानों को बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा था। बाद में इस मामले में मिल के मालिक की गिरफ्तारी तक हुई। हालांकि हमेशा क्षेत्र के किसानों की पहली मांग मिल को चलवाना रही। तमाम मामले निपटने के बाद मिल के मालिकों ने इस सीजन में मिल को चलाने के लिए मेंटीनेंस कराना शुरू कर दिया। कई वर्षों से मिल के नहीं चलने के कारण काफी मशीनरी खराब हो गई थी। जिसके चलते मिल की रिपेयरिंग में देर हो गई। मिल की तमाम मेंटीनेंस पूरी हो चुकी है और पेराई सत्र इस महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। चर्चा है कि मिल के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि दया शुगर मिल की रिपेयरिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके जनवरी के पहले सप्ताह में चलने की उम्मीद की जा रही है। इस मिल के चलने से अन्य शुगर मिलों पर गन्ने का प्रेशर कम हो जाएगा। हमारा प्रयास जल्द मिल चलवाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें