देवबंद : जियाउद्दीन अंसारी ने ली चेयरमैन की शपथ
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका प्रांगण में शाम करीब तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम बेहट वैभव शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद 10 महिला सभासदों समेत 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह स्थल को फूलमालाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर तबके का बराबर विकास कराना रहेगा। लंबित पड़े कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
अंसारी ने कहा कि देवबंद को देश के विकसित शहरों के बराबर में लाकर खड़ा कराना है। उन्होंने कहा कि देवबंद की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए हैल्प नंबर के अलावा सोशल मीडिया की भी मदद ली जाएगी। शपथ ग्रहण उपरांत जियाउद्दीन अंसारी ने पालिका कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो और साफ अभियान में तेजी लाने का आदेश दिया। संचालन तौफिक अहमद और आबाद अली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली, त्रिभुवन कुमार, राजपाल कर्णवाल, पालिका ईओ राजेश कुमार, सभासद मनोज सिंघल, आरिफ, प्रवेज गुर्जर, सुधा गांधी, विनय उर्फ काका, सैय्यद हारिस सिद्दीकी, धारा सिंह, तौफीक जग्गी, परमजीत कौर, विक्की कश्यप, अमजद इलाही, असलम, डा. डीके जैन, महेंद्र सैनी, गजराज राणा, पूर्व सभासद अयूब बेग, अबरार उस्मानी, शाहिद सुहैल, अजीमुल हक आदि मौजूद रहे।