फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना की सुनवाई 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शाकंभरी देवी मंदिर मामले में दायर अवमानना वाद की सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। मंदिर संचालक का आरोप है कि हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद प्रशासन मंदिर क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। जबकि प्रशासन इस प्रकार की किसी भी गतिवधि से साफ इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बेहट युगराज सिंह ने बताया कि मंदिर के संचालक आदित्य राणा ने हाईकोर्ट में अवमानना का वाद किया हुआ है। मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर संचालन ने मंदिर की भूमि पर किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने को लेकर हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। प्रशासन स्टे का पूरी तरह से पालन कर रहा है। लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को अधिकारियों को देखना होता है। उन्होंने कहा कि वे हाईकोर्ट में इसका जवाब देकर बताएंगे कि मंदिर परिसर में प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें