फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्व युवा शक्ति भारत संगठन की बैठक में प्रदेश सचिव कुनाल राणा ने कहा कि यदि प्रदेश के किसी भी सिनेमाघर में पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि पद्मावती फिल्म में राजपूत समाज का अपमान किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है, जो हिंदू समाज के लिए असहनीय है। उन्होंने इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष आशीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी, आकाश धीमान, सुमित गुर्जर, अंकित राणा, धर्मवीर राणा, रजत कांबोज, अभिषेक कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें