फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का रेट बढ़ाने पर भाकियू ने रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का रेट बढ़ाने पर भाकियू ने रोष जताया
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा बिजली के रेट बढ़ाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं, किसानों और ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों और किसानों पर अधिक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और मजदूर विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भाकियू के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने कहा कि नगरीय निकायों का मतदान होने के तुरंत बाद सरकार ने बिजली की दरों में इजाफा कर किसानों और मजदूरों को झटका दिया है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक मार पडे़गी। उन्होंने बढ़ी हुई बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान अंचल सिंह, धीरज सिंह, कुंवर सिंह, बलजीत सिंह, धर्म सिंह, धर्मवीर सिंह, कर्मसिंह, विनीत बालियान, सूर्यवंश पंवार, बिक्रम तोमर आदि रहे। उधर, भाकियू अंबावत की पंजाबी बाग में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि बिजली के रेट बढ़ाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि गांव देहात उनके एजेंडे में नहीं हैं। चेतावनी दी कि यदि बिजली की बढ़ी दरें कम नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। मोहम्मद जुलफान, प्रवीण राठौर, मनोज चौधरी, राहुल, सोनू लंबरदार, मदन चौधरी, हिमांशु धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें