सहारनपुर। आईएमए की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक हॉस्पिटल में पहली लाइव ओटी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम पीके पांडेय और सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि हर्निया जैसी बीमारियों का शीघ्र और सही निदान होना जरूरी है। हर्निया का ऑपरेशन दूरबीन से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। यानी कम चीरे के साथ यह ऑपरेशन संभव है। डा. सुनील धर ने ऑपरेशन की जटिलताओं के बारे में बताया। डॉ. सुशांत वाधेरा ने पित्त की थैली का बिना चीरे का दूरबीन द्वारा सिंगल पार्ट ऑपरेशन की तई तकनीक के बारे में बताया। आईएमए सचिव अवनीश सिंघल ने भी अपनी बात रखी। संचालन डॉ. ममता पांडेय और डॉ. अनुश्री पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. मोहन सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. डीपी जैन, डॉ. रवि जैन, डॉ. एससी जोशी, डॉ. मनु कपिल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. उपशम गोयल, डॉ. महेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।