फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी बने संजीव वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस, बसपा और सपा द्वारा मेयर के पद के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद रविवार की देर शाम भाजपा ने भी अपने मेयर पद के उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक कर दिया। अटकलों के बाद भाजपा ने संजीव वालिया को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया पहले सभासद रह चुके हैं। ओबीसी सीट होने की वजह से शुरूआत से ही इनका नाम भाजपा प्रत्याशियों में सबसे आगे चल रहा था। इस पर भाजपा हाईकमान ने रविवार की देर रात मोहर लगा दी है। संजीव वालिया कई वर्षों सेेे भाजपा में सक्रिय रहे। हालांकि, अवैध खनन के मामले में भी इनका नाम चर्चाओं में रहा है। भाजपा की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों में डा. अजय सिंह, कीरत सिंह आदि का नामों की भी चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें