फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सक्रिय नकली नोटों के सौदागार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में नकली नोटों के सौदागर पूरी तरह सक्रिय हैं। इसका खुलासा एक बार फिर शनिवार को तब हुआ जब एसटीएफ ने देवबंद में छापा मारकर नकली नोटों बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व भी जनपद में कई बार नकली नोटों के साथ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मगर स्थानीय पुलिस को समय पर इसकी खबर नहीं लग पाती है।
विज्ञापन

सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से मिलती हैं। जनपद में नकली नोटों बनाने और पाकिस्तान से लाकर सप्लाई करने के कई मामलों का खुलासा हो चुका है। पड़ोसी राज्यों से आने वाले नकली नोटों के सौदागर यहां नोट सप्लाई कर निकल जाते हैं। स्थानीय पुलिस हर बार समय रहते ऐसे लोगों का पता नहीं लग पाता है।
शनिवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने देवबंद की शेखुलहिंद कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। कुछ दिन पूर्व कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। इससे पूर्व भी जनपद में कई बार नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार हो चुुुके हैं। इतना ही नहीं, आरबीआई द्वारा सहारनपुर के बैंकों से नकली नोट भेजने के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए हैं। मगर पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। एसएसपी बबलू कुमार कहना है कि सभी थाना प्रभारियों और खुफिया विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना नेटवर्क मजबूत करें और पता लगाएं कि कोई उनके क्षेत्र में तो नकली नोटों के गोरखधंधे में लिप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें