फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को घर में फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गांव हौजखेड़ी निवासी 30 वर्षीय नदीम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि नदीम नशा करने का आदी था। नशा करने से मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सड़क हादसे में युवक की मौत
सहारनपुर। बेहट रोड पर कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के जिला अस्पताल से शव ले गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो युवक कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। सूचना पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। तब एक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के अस्पताल से शव ले गए।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने पर काटे चालान
सहारनपुर। एसएसपी के निर्देश पर देहरादून रोड स्थित टीपी नगर के पास यातायात प्रभारी तेजप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 100 से अधिक चालान काटकर 40 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। यातायात प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाने, हेलमेट ना लगाने और कागजात ना दिखाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें