फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज यात्रा से शुरू होगा वैश्य सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वज यात्रा से शुरू होगा वैश्य सम्मेलन
विज्ञापन

सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को होने वाला वैश्य सम्मेलन का शुभारंभ ध्वज यात्रा से किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तोता चौक स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन नगर विधायक संजय गर्ग, अमर गुप्ता आदि ने सामूहिक रूप से किया। अध्यक्ष सर्वेश मित्तल ने कहा कि अग्र शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर 16 सितंबर को सप्तम वैश्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भूतेश्वर इंटर कॉलेज में होने वाले इस सम्मेलन में सांसद राघव लखनपाल, नगर विधायक संजय गर्ग, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे। संयोजक वरुण गुप्ता और वीरेंद्र गोयल ने कहा कि सम्मेलन का शुभारंभ 16 सितंबर को सुबह 7 बजे महाराज जी की ध्वज यात्रा से किया जाएगा। अनुपम गुप्ता, सुशील आर्य, जेपी अग्रवाल, रघुनाथ बंसल, राधेश्याम गुप्ता, अशोक कच्छल, विशाल मित्तल, अनिल, सतीश, आशु गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, रामकुमार, देवेंद्र, प्रेम बिहारी, पुलकित, किशनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें