फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग की मंडलीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता दस से 13 अगस्त तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम का गठन कर लिया गया है। शनिवार को हुए मंडलीय ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी स्पर्धा के बीच सानिया, मेधावी सिंह, आरती गिल, काजल, राधिका, सृष्टि, निशा पांडेय, अनमोल, उर्वशी, तनिष्का, रिजेंसी, हर्षिका चयन कराने में सफल रहीं। निर्णायक मंडल में प्रवीण चौधरी, प्रवीण यादव, संदीप, निशु राणा, विशाल और रामशरण शामिल रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

पॉवर प्वाइंट प्रतियोगिता में जुटे कई स्कूलों के छात्र
सहारनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में पावर प्वाइंट प्रतियोगिता कराई गई। इसके तहत कश्मीर समस्या, किसानों के ऋण माफी, आधार कार्ड की उपयोगिता, पाकिस्तान और चीन भारत की प्रगति में बधक और जीएसटी विषयों पर बच्चों ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जूनियर ग्रुप में माउंट लिट्रा जी स्कूल की टीम ने पहला, पाइनवुड स्कूल की टीम ने दूसरा और रेनबो स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रुप में सरस्वती विहार की टीम पहले, आशा मॉडर्न स्कूल की टीम दूसरे और सेंट मैरीज एकेडमी की टीम तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में योगेश गुप्ता, सुनील सत्यम आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज ने सभी मेहमानों और स्कूलों के छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस दौश्रान विपिन अग्रवाल, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें