फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन में कूड़ा डालने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त मेरठ व निर्मल हिंडन नदी योजना के नोडल अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने शनिवार को सहारनपुर के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के साथ हिंडन नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने नदी को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही इसमें कचरा आदि अपशिष्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों का काफिला दोपहर 12 बजे पुरु का टांडा पहुंचा। यहां से वे कारों से ही कालूवाला जहानपुर और फिर यहां से आठ किमी पैदल चल कर हिंडन के उद्गम स्थल हरनंदी धारा व कोंडा कुंडा धारा तक पहुंचे। रास्ते में अधिकारियों ने हिंडन पर किए गए कब्जों का भी निरीक्षण किया। यहां डॉ. प्रभात कुमार और दीपक अग्रवाल ने बताया कि हिंडन नदी के रास्ते में पड़ने वाले सातों जिलों के सहयोग से हिंडन को ‘निर्मल हिंडन नदी’ बनाए जाने की दिशा में यह पहली शुरूआत है। उन्होंने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक अपशिष्ट डालने वाली इकाइयों को चिह्नित कर उनको नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अब हिंडन में गंदा पानी नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिंडन नदी पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने हिंडन के उद्गम स्थल हरनंदी के साथ ही उसके रास्ते में अतिक्रम पर कहा कि यह पूर्णत: वर्षा पर आश्रित नदी है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में भी यह लगभग जलविहीन रहती है जो सभी के लिए चिंता का विषय है।
मंडलायुक्त ने बताया कि नदी में लगातार नदी में औद्योगिक अपशिष्ट व पूजन सामग्री आदि डाले जाने से उसमें घुलित ऑक्सीजन की मात्रा दो से तीन मिलीग्राम प्रति लीटर रह गई है। इसका पानी पीने लायक नहीं है। इससे प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि जलीय प्राणियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। अधिकारियों ने इस अभियान में लोगों से सहयोग का आह्वान किया। डीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि हिंडन को निर्मल बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सलाहकार अनिता सिंह, डीएफओ शिवालिक, एसडीओ वीके चौधरी, एसडीएम बेहट वैभव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी, एक्सपोर्टर मुहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें