जीएसटी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री का सांसद को आश्वासन
सहारनपुर। एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी में कपड़े पर लगाए गए पांच प्रतिशत टैक्स के कारण आशंकित कपड़ा व्यापारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार से वार्ता की।
सांसद ने आग्रह किया कि कपड़े को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाएं। क्योंकि कपड़ा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। जीएसटी कपड़े पर लगने के बाद कपड़ा महंगा होने से आम आदमी के लिए मुश्किलें होगी। कपड़ा व्यापारियों को भी व्यापार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिसकी आशंका के चलते कपड़ा व्यापारी भयभीत है। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कपड़े को जीएसटी से बाहर रखा जाए तो यह गरीब जनता और कपड़ा व्यापारी देनों के हित में रहेगा। मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जीएसटी लागू करके केंद्र की जनता और व्यापारियों का किसी तरह से अहित नहीं होने दिया जाएगा। समाज के सभी वर्गो ंको इसका लाभ मिले, सरकार की ऐसी मंशा है।