एओ ने नकारा डीएम का आदेश, नहीं जारी किया वेतन
सहारनपुर। जिले के शिक्षकों का वेतन न मिलने के कारण ईद का त्योहार फीका रहा। शिक्षकों में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा के खिलाफ भारी आक्रोश हैं। आरोप हैं कि उक्त अधिकारी ने जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद शिक्षकों को ईद पर्व से पहले वेतन जारी नहीं किया गया।
उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री मंसूर अहमद और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने ईद पर्व से पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर वेतन ईद पर्व से पहले जारी कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की समस्या का संज्ञान लेते हुए बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन ईद पर्व से पहले जारी करने के आदेश दिये थे। बीएसए की ओर से बीएसए की ओर से भी डीएम के आदेशों के अनुपालन में पत्र जारी किया गया था। लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आदेशों को नकारते हुए वेतन जारी करने से साफ इंकार कर दिया। शिक्षकों का कहना है कि ग्रांट होने के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया। इससे संबंधित अधिकारी की नकारात्मक सोच प्रकट होती हैं। शिक्षकों ने उक्त अधिकारी के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैँ।