परीक्षाफल पाकर खिले छात्रों के चेहरे
गंगोह (सहारनपुर)। शुक्रवार को यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही परीक्षाफल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज का हाई स्कूल का परीक्षाफल 95 प्रतिशत और इंटर विज्ञान का परीक्षाफल 85 प्रतिशत रहा। इंटर कामर्स में 98 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। इंटर विज्ञान की छात्रा दीक्षा ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आंचल 79.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और मो. दानिश 79 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इंटर कामर्स में काजल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष कांता प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रदीप तायल, प्रबंधक ईश्वर दयाल गोयल और प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने सभी को शुभकामना दी।
श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अमन कुमार एवं महताब आलम प्रथम स्थान पर रहे। 87.66 प्रतिशत अंकों के साथ इशिका अरोड़ा द्वितीय स्थान पर और 86.16 प्रतिशत अंक लेकर अर्जुन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 98.62 प्रतिशत रहा। पारूल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल जैन ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं सूूरज शर्मा ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 145 छात्रों में से 98 छात्र प्रथम श्रेणी और 45 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जबकि 15 छात्र ससम्मान उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति ने शुभकामनाएं दी।
हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63 प्रतिशत जबकि इंटर का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 267 में से 168 और इंटर में 371 में से 339 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इंटर में कन्हैया ने 396 अंक प्राप्त कर प्रथम, सागर पांचाल ने 388 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, प्रबंधक योगेश गर्ग, और प्रधानाचार्य विजय कुमार ने शुभकामनाएं दी।