फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अगस्त में हुई 664 मिमी बारिश, दस साल का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महानगर के बीच से गुजर रही ढमोला नदी में बढ़ा जलस्तर  - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। इस बार अगस्त में 664 मिमी बारिश हुई है, जो बीते दस वर्ष में सर्वाधिक है। यानी दस साल का रिकॉर्ड बारिश ने तोड़ा है। मौजूदा पूरे सीजन की बात करें तो अभी तक 1,236 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिक बारिश के बावजूद अच्छी बात यह है कि इस बार जनपद में पांवधोई, ढमोला और यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के हालात नहीं बने हैं। कुछ दिन पहले आबादी में पानी घुसा था, लेकिन वह चंद घंटों के बाद उतर गया, जिससे जान या माल को नुकसान नहीं हुआ।
केवल अगस्त की बारिश की बात करें तो उसने कई साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दस वर्ष में अगस्त में इतनी बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

उधर, पूरे सीजन की बात करें तो इस बार अभी तक कुल 1,236 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश 25 मई और उसके बाद की है। हालांकि मौसम वेधशाला जून से बाद की बारिश को काउंट करती है। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बीते दस वर्ष में इस बार अच्छी बारिश है। अगस्त में वर्ष 2015 के बाद इस बार सर्वाधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें