सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि जनपद की 66 सहकारी समितियों को प्रथम फेज में डिजिटल किया जाएगा। इनमें कम्प्यूटर हार्डवेयर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिनमें सॉफ्टवेयर इन्स्टॉलेशन एवं डेटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता का दायरा व्यापक है। इसका उददेय भारत एवं राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों से आमजन को लाभान्वित कर उनका आर्थिक उन्नयन करना है।
उन्होने जनपदवासियों से सहकारी आंदोलन से जुडने का आह्वान करते हुए कहा कि 30 सितंबर तक सदस्यता महाभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एआर कोपरेटिव एसएन मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, सहकारी बैंक कार्यकारी अधिकारी राकेश दुआ आदि मौजूद रहे।