फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 62 कोरोना संक्रमित मिले, 40 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 62 कोरोना संक्रमित मिले, 40 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

सहारनपुर। दो दिन में सहारनपुर में कोरोना के 62 संक्रमित मिले हैं। इनमें कोर्ट का एक कर्मचारी और पुलिस लाइन परिसर का एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके अलावा दो दिन में 40 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
रविवार को मिले संक्रमितों में बड़तला, पुराना शुगर मिल, पठानपुरा और गत्ता मिल कॉलोनी के दो-दो मरीज शामिल हैं। इनके अलावा रायपुर, शरबतपुर, सरसावा, रेलवे चौकी देवबंद, कुरडी देवबंद, छिदबना, कपिल विहार, हकीकतनगर, मोहित विहार, एआरसी सरसावा, शास्त्रीनगर, मक्खन कॉलोनी, पटेलनगर, चंद्रनगर का एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को मिले संक्रमितों में पीटीएस सरसावा और शारदानगर के तीन-तीन तथा सदर बाजर के दो लोग शामिल हैं। वहीं, नकुड़, जिला कोर्ट, आली का मोहल्ला, झबीरन, मोहल्ला गंगाराम, लक्ष्मणपुरी, लक्ष्मीनगर, रुपाली विहार, उमरी कलां, मुंडीखेड़ी, शिवविहार देवबंद, रामनगर, सम्राट विक्राम कॉलोनी, मेरठ देवबंद, पंजाबी बाग, वसंत विहार, प्रेमनगर, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, रणखंडी, बसंत विहार, गिल कॉलोनी, हकीकतनगर, रायवाला, उत्तमविहार, बड़तला, वेदविहार में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें