सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को साईं क्रिकेट एकेडमी और एसबीबीए के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें एसबीबीए की टीम विजेता रही। फाइनल मैच मंगलवार को एसबीबीए और स्टेडियम इलेविन के बीच होगा।
सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.3 ओवर में 153 रन बनाए। इनमें दुर्गेश ने 55, वासु ने 12 रनो का योगदान दिया। एसबीबीए की ओर से मानिक और हम्माद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। 154 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए की टीम ने 19.2 ओवर में दो विकेट गवाकर जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। साईं क्रिकेट एकेडमी की ओर से पंकज ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच तुषार को चुना गया। मैच के अंपायर मृदुल और अक्षय रहे। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, सुनील सैनी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।