साइंस और मैथ्स ओलंपियाड में 18 पदक जीते
गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, चार रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पदक विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 117 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। नेशनल साइंस ओलंपियाड में आरव ऐरन, मनीष एवं अर्जुन वर्मा ने स्वर्ण पदक, चेतन्य एवं ध्रुव गोयल ने रजत पदक और पूर्वी चौधरी एवं नोरिश वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
वही, इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में मानवी गोयल, वंश गुप्ता, वंश जैन, लक्षिका गौतम, रिया सैनी, खुशी गर्ग एवं रिशु सैनी ने स्वर्ण पदक, सुयश गर्ग एवं सार्थक तोमर ने रजत पदक और अंशिका सैनी एवं नोरिश वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने इनकी सफलता पर बधाई दी। परीक्षा संयोजक अध्यापिका आबिदा की सराहना की। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी सफलता के लिए प्रेरित किया। प्रबंध समिति सदस्यों वरूण गर्ग, स्वाति गर्ग, नीरज गोयल आदि ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।