फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा के प्रैक्टिकल में बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में बीएससी की छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। साथ ही ड्राइंग शीट पर विभिन्न खेलों के मैदान और कोर्ट का डिजाइन तैयार किया।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को बीएससी के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सबसे पहले छात्राओं की फिजिकल लिया गया। इसके लिए छात्राओं की विभिन्न दूरी की दौड़ कराई गईं। दौड़ पूरी करने के बाद कॉलेज के हॉल में छात्राओं ने ड्राइंग शीट पर परीक्षा दी। छात्राओं को विभिन्न खेलों के मैदान और कोर्ट बनाने को दिए गए, जिनमें मैदान की लंबाई और चौड़ाई तथा उसकी तकनीकी जानकारी देनी थी। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि शारीरिक शिक्षा एक अनिवार्य विषय है, जो बीए, बीकॉम और बीएससी में लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें