फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र विक्रेताओं ने हर्षोल्लास से मनाई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समाचार पत्र विक्रेताओं ने होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियों को इजहार किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित सम्राट विक्रम कॉलोनी में महानगर न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष सोनू सैनी सहित पदाधिकारियों ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महामंत्री भगवान दास ने चुटकुले सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, महेश थापा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुलेख चंद, रामेश्वर दास, राजू शर्मा, रामजी पांडेय, राजू पांडेय, सुधीर कश्यप, अनिल मित्तल, धर्मपाल, पवन, वेद प्रकाश, राजकुमार बसंल, राजेश सैनी, मुजम्मिल, आसिफ, टीटू, पुष्प चावला, योगेश, कुलदीप, कुलदीप आहुजा, जियालाल सैनी, अली अहमद, करण सिंह, मनोज जैन, हरीश, रविंद्र, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अहमद बाग स्थित कार्यालय पर एकता समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली में अनेकों रंग खिलते हैं, उसी प्रकार सारी खुशियां सबके जीवन में आएं। हमें होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उपाध्यक्ष विजय तोमर ने एकजुट होने का आह्वान किया। संरक्षक हरबंस लाल ने चुटकुले के माध्यम से सबको लोटपोट कर दिया। इसके पश्चात गुलाल लगाकर जमकर होली खेली गई। इस दौरान ओम प्रकाश, सुमित गुप्ता, प्रदीप सैनी, सरदार गोपाल सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद अली अहमद, जावेद कमाल, टीटू सैनी, सुमित, धर्मेंद्र सैनी, कमल कश्यप, गोपाल शर्मा, प्रदीप गोयल, ओमी कश्यप, मनोज गुप्ता, सलमान, कन्हैया लाल, सुरेंद्र, सतीश, मोहन शर्मा, हिमांशु शर्मा, मुराद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें