फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में सेक्टर प्रभारियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में सेक्टर प्रभारियों का गठन किया गया। साथ ही आने वाली 13 जनवरी के सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर के गंगोह रोड पर आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक में जिला महामंत्री ओमकुमार ने कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सत्ता में आकर दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान बैठक में एजेंडा सेक्टर का गठन करते हुए प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता पिछडे़ वर्ग को सक्रिय करना एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष सोमसिंह कश्यप, जसवंत सैनी, अरुण सैनी, अनिल पंवार, जितेंद्र पाल, सुखबीर सिंह, बलबीर सिंह, यशपाल सिंह, दीपक पाल, नरेश पंवार, भूपेंद्र, नाथीराम, धनपाल सिंह कश्यप, प्रवेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें