सहारनपुर। किसान हित एवं गो-सेवा समिति ने किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया।
बुधवार को समिति अध्यक्ष चौधरी बिट्टू नंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चौधरी बिट्टू ने कहा कि ग्राम सहजवा में कोआपरेटिव शुगर मिल सरसावा का गन्ना क्रय केंद्र लगा हुआ है। गत वर्षों में क्रय केंद्र से गन्ने का उठान समय पर होता रहा, लेकिन इस वर्ष मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है, जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गांव रतनाखेड़ी के गन्ना क्रय केंद्र को गांव रेडी मलकपुर से हटाकर क्रय केंद्र उनाली से जोड़ा जाए। बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलवाया जाए और बिड़वी शुगर मिल को अति शीघ्र चालू कराया जाए।
इस दौरान अंकुश चौधरी, मोनू सहजवी, नीटू बीतिया, बिजेंद्र प्रधान, कल्याण सिंह, ओमकार सिंह, रवि प्रधान, विनोद प्रधान, सुरेश गुर्जर, अनीस, अफजल, मुंतजिर, विनय, सुुधीर, आजाद सिंह, जोगेंद्र सिंह, अंकुश, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।