फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व, गोमाता और राष्ट्र रक्षा के अभियान को नई धार देगा बजरंग दल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय बजरंग दल अब अपनी कार्यशैली बदलकर नए ढंग से हिंदुत्व, गोमाता और राष्ट्र की रक्षा के लिए कार्य करेगा। बुधवार को गांव कुरड़ीखेड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक कर क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद बजरंगी ने संगठन के लोगों से राय मशवरा किया और उन्हें भविष्य की रणनीति के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद बजरंगी ने गांव कुरडीखेड़ा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि उन्हें विभाग संगठन मंत्री निर्देश कुमार की तरफ से आदेश मिला है कि संगठन के सभी कार्यकर्ता देश सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपना तरीका बदले। उन्हीं लोगों को संगठन में वरीयता दी जाएगी जो कानून का पालन करते हुए संगठन के निर्देशों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग दें। प्रमोद बजरंगी ने कहा कि संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उच्च पद दिए जाने की तैयारी की जा रही है, जो व्यक्ति निष्ठा और ईमानदारी से काम करेगा उसे ही मौका दिया जाएगा। प्रमोद बजरंगी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिंदू संगठन के लोगों का प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शोषण किया गया। इन बातों से डरने का सवाल ही नहीं, हमने देश सेवा, गो रक्षा और हिंदुत्व के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ले रखी है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मनीष कुमार, रामसिंह राणा, सोनू, रवि कुमार, सागर कुमार, गोलू, अमित कुमार, मुलायम सिंह, योगेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें