फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स डे पर हुए खेलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डे पर हुए खेलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

सहारनपुर। सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल ने बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स डे मनाया। इस दौरान कराई गई विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने दमखम दिखाया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा और प्रधानाचार्य सुषमा बजाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को खेलों का महत्व समझाया। पीटी उषा, मैरी कॉम, सायना नेहवाल जैसे उदाहरण देते हुए खेलों में भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। स्पोर्ट्स डे के तहत छात्राओं के बीच बास्केटबाल, कबड्डी, लेमन एंड स्पून रेस, बाक्सिंग, योगा, थ्री लैग रेस आदि कराई गईं। समापन पर विजेता और उप विजेता छात्राओं और टीमों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सौरभ बजाज, मधुर बजाज, अनु बजाज, कीर्ति बजाज, डॉ. एके गुप्ता, राजेश जैन, दलजीत सिंह कौचर, राकेश शर्मा, आदित्य, सुमित, यूनुस, अशोक सैनी, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें