फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत किसानों को नहीं मिली राहत, आज डीएम से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मिल चालू कराये जाने की मांग को लेकर पिछले 47 दिन से धरने पर बैठे किसानों को बुधवार की शाम तक भी जिला प्रशासन से कोई अच्छी खबर नहीं मिली। डीएम के पूर्व में दिए गए आश्वासन के बाद दिन भर किसानों को जिला मुख्यालय से मिल चालू होने संबंधी निर्णय की उम्मीद रही, लेकिन इस संबंध में कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों का 20 अक्तूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। धरनारत किसानों के बीच 29 अक्तूबर को पहुंचे डीएम आलोक कुमार पांडेय द्वारा पांच दिसंबर तक मिल गेट खुलवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन देर शाम तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम किसानों का कहना था कि बृहस्पतिवार को दोबारा किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से भेंट कर वार्ता करेगा। यदि कोई सकारात्मक प्रयास भेंट वार्ता में देखने को नहीं मिला तो किसान महापंचायत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। बुधवार को धरने पर रविंद्र सैनी, सतपाल राठी, बलबीर सिंह, अवनीश काम्बोज, चौ. रामपाल सिंह, चौ. पवन सिंह, सुरेशपाल, चौ. रणबीर सिंह, नारायण सिंह, सतीश शर्मा, शिकलचंद, बुद्ध सिंह प्रधान, घनश्याम, सुरेंद्र, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौ. ताहिर, जयपाल सिंह, नरेश, चौ. हाशिम आकिल आदि किसान मौजूद रहे।
एसडीएम बेहट एसएन शर्मा ने बताया कि मिल संबंधी कोई जानकारी जिला प्रशासन से उन्हें अभी नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
जबकि जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मनी त्रिपाठी ने बताया कि मिल बिक्री के लिए क्रेता एवं विक्रेता दोनो पक्षों की बैठक चल रही है। डीएम लगातार संपर्क में है। दोनो पक्षों की मीटिंग के बाद जो निर्णय होगा घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मिल चालू कराये जाने का प्रश्न उनके द्वारा विधान सभा में भी उठाया गया था। क्षेत्र के विकास के लिए मिल चालू कराया जाना नितांत आवश्यक है। डीएम एवं जिला गन्ना अधिकारी से वे मिल चालू कराने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए है। -नरेश सैनी क्षेत्रीय विधायक।
मिल चालू कराने को लेकर उन्होंने कई बार किसानों की गन्ना मंत्री से बैठक कराई तथा गन्ना मंत्री एवं मुख्यमंत्री से किसान हित में मिल चालू कराये जाने की अपील भी की गयी। यह चीनी मिल क्षेत्र को स्व. निर्भयपाल शर्मा की देन रही है। इसके लिए उनका लगातार व्यक्तिगत प्रयास जारी है। जिलाधिकारी से हुई वार्ता में विक्रय कराये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराया जाएगा। -राघव लखनपाल शर्मा सांसद सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें